| ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज खरीदें: एंजल ब्रोकिंग |
| आज का स्टॉक | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | मंगलवार , 09 फ़रवरी 2010 | |
|
मुंबई। एंजल ब्रोकिंग फर्म ने ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज के शेयर मौजूदा बाजार भाव 184 रुपए पर खरीदने की राय दी है। इस ब्रोकिंग फर्म ने अगले 15 महीनों में इसका लक्ष्य 291 रुपए का दिया है। ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज 13 हजार करोड़ रुपए के वुड पैनल्स उद्योग की बड़ी कंपनी है। प्लाईवुड के संगठित बाजार के 35 फीसदी और लेमिनेटस के 18 फीसदी बाजार हिस्से पर इस कंपनी का कब्जा है। पिछले 52 सप्ताह में इसका ऊपरी भाव 206 रुपए और निचला भाव 37 रुपए था। इसका समभाव पांच रुपए है। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कंपनी की शुद्ध बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 613.6 करोड़ रुपए पहुंच गई जो 31 दिसंबर 2008 को समाप्त नौ महीनों में 557.80 करोड़ रुपए थी। इसी तरह आलोच्य अवधि में शुद्ध लाभ 26 फीसदी बढ़कर 28.7 करोड़ रुपए से 36.3 करोड़ रुपए पहुंच गया। इस ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2010 में 45.9 करोड़ रुपए पहुंच जाने की उम्मीद जताई है। शुद्ध लाभ के वर्ष 2011 में पांच फीसदी और वर्ष 2012 में 6.8 फीसदी बढ़ने का अनुमान जताया है। यानी वर्ष 2011 में शुद्ध लाभ 52.3 करोड़ रुपए और वर्ष 2012 में 87.8 करोड़ पहुंच जाने की बात कही गई है।
Set as favorite
Bookmark
Email This
Hits: 246 टिप्पणियाँ
(0)
|
|