एसीसी ने पहला लक्ष्‍य छूआ: राजेश पालविया
  
स्टॉक मंत्र |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  बुधवार , 17 फ़रवरी 2010
मुंबई। अरिहंत कैपिटल मार्केटस ब्रोकरेज फर्म के मुख्‍य तकनीकी विश्‍लेषक राजेश पालविया ने 15 फरवरी को अपनी निवेश सलाह में सीमेंट कंपनी एसीसी में निवेश की सलाह दी थी। इस सलाह में एसीसी के शेयर शार्ट से मीडियम अवधि के लिए 920-950 का लक्ष्‍य और 830  का स्टॉप लॉस रखते हुए खरीद की जा सकने की बात कही थी। लेकिन सलाह जारी करने के अगले ही दिन 16 फरवरी 2010 को बीएसई में एसीसी का शेयर 875 रुपए पर खुला और देखते ही देखते इसने 922 रुपए के उच्‍च स्‍तर को छू लिया। यानी एसीसी ने 920 के पहले लक्ष्‍य को पार कर लिया। एसीसी अंत में 4.27 फीसदी यानी 37.45 रुपए बढ़कर 913.55 रुपए पर बंद हुआ।

पढ़ें: एसीसी खरीदें, लक्ष्‍य 920-950 रुपए: अरिहंत कैपिटल

टिप्पणियाँ (0)add

busy