रेलवे के शेयरों में दूसरे दिन भी मुनाफावसूली
  
स्टॉक मंत्र |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  बुधवार , 24 फ़रवरी 2010
मुंबई़। चौबीस फरवरी को आने वाले रेल बजट से पहले रेलवे के शेयरों में मंगलवार को भी गिरावट देखने को मिली। ज्यादातर गिरावट बाजार के कमजोर माहौल और मुनाफावसूली की वजह से रही, जबकि यह सारे शेयर पिछले दो हफ्तों में 10-40 फीसदी तक चढ़ चुके थे।

बीएसई में करनेक्स माइक्रोसिस्टम्स 4.83 फीसदी गिरकर 159.70 रुपए पर बंद हुआ जबकि, कालिंदी रेल 4.99 फीसदी घटकर 193.15 रुपए पर बंद हुआ। जबकि टीटागढ़ वैगन्स 1.59 फीसदी कमजोर होकर 405.30 रुपए, टेक्समैको 0.51 फीसदी बढ़कर 149.25 रुपए, स्टोन इंडिया 2.67 फीसदी फिसलकर 63.80 रुपए, और हिंद रेक्टिफायर्स 4.63 फीसदी कमजोर पड़कर 72.05 रुपए पर बंद हुआ।

टिप्पणियाँ (0)add

busy