हैथवे केबल आज सूचीबद्ध होगी
  
आईपीओ |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  गुरुवार , 25 फ़रवरी 2010
मुंबई। केबल टेलीविजन सेवा देने वाली कंपनी हैथवे केबल एंड डॉटाकॉम शेयर बाजार में कामकाज के लिए आज 25 फरवरी 2010 को सूचीबद्ध होगी। इस कंपनी ने अपने आईपीओ की प्राइस बैंड 240-265 रुपए प्रति शेयर तय की थी। जबकि, इश्‍यू प्राइस 240 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी ने कुल दस रुपए प्रत्‍येक के 277.5 लाख इक्विटी शेयरों के साथ पूंजी बाजार में आई थी। यह इश्‍यू 9 से 11 फरवरी 2010 तक खुला था।

हैथवे केबल एंड डॉटाकॉम का बीएसई कोड 533162 होगा और आईएसआईएन नंबर आईएनई 982एफ01028 होगा। यह इश्‍यू केवल 1.36 गुना भर पाया था। आरक्षित हिस्‍से में से क्‍यूआईबी का हिस्‍सा 1.4 गुना भरा जबकि रिटेल निवेशकों की रुचि 0.28 गुना रही। एनआईआई ने 4.3 गुना इश्‍यू सब्‍सक्राइब किया। इस इश्‍यू में पांच एंकर निवेशकों फ्रेंकलीन इंडिया फंडस, डीएसपी ब्‍लैकरॉक फंडस, रिलायंस कैपिटल ट्रस्‍ट, कोपथल मारीशस इनवेस्‍टमेंट और ट्री लाइन एशिया मास्‍टर फंड (सिंगापुर) को प्रति शेयर 240 रुपए के हिसाब से 49.95 लाख शेयर लिए।

कंपनी के प्रमोटरों की इस इश्‍यू के बाद शेयरधारिता 77.37 से घटकर 66.55 फीसदी रह गई है। इस इश्‍यू का उद्देश्‍य डिजिटल पूंजीगत खर्च के निवेश के लिए पैसा जुटाना, अधिग्रहण, सेवाएं औ सैटअप बॉक्‍स, ब्रांडबैंड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के विकास, पूंजीगत खर्च एवं सेवाओं, कर्ज की अदायगी एवं सामान्‍य कार्पोरेट मामलों के लिए पैसा जुटाना है।

30 सितंबर 2009 को समाप्‍त छमाही में कंपनी को 35.63 करोड़ रुपए का घाटा हुआ जबकि कुल आय 364.92 करोड़ रुपए थी। कंपनी पर 443.03 करोड़ रुपए का कर्ज है। इस इश्‍यू के लिए मार्गेन स्‍टेनली इंडिया प्रा. लि., यूबीएस सिक्‍युरिटीज इंडिया प्रा. लि. और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लि. को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्रा. लि. को रजिस्‍ट्रार नियुक्‍त किया गया।

टिप्पणियाँ (0)add

busy