भारतीय शेयर बाजार अच्‍छी बढ़त के साथ खुलने की आस
  
शेयर |  द्वारा/by : मोलतोल न्‍यूज नेटवर्क |  गुरुवार , 25 फ़रवरी 2010
मुंबई। एशियाई शेयर बाजारों में आज गुरुवार को चमक दिखाई दे रही है। अमरीकी और यूरोपीयन बाजार भी बढ़कर बंद हुए। सिंगापुर निफ्टी 16 अंक बढ़कर 4882 अंक चल रही है। भारतीय शेयर बाजारों में बेहतर बढ़त की संभावना है। वैश्विक शेयर बाजारों के सकारात्‍मक रहने के अलावा प्रणव मुखर्जी का यह बयान कि राहत पैकेज बजट में वापस नहीं लिए जाएंगे, बाजार के लिए तेजी का बड़ा ट्रिगर साबित हो सकता है। हालांकि, आज फ्यूचर एंड ऑप्‍शन फरवरी सीरिज का निपटान होना है, ऐसे में निवेशक सचेत भी रहें।

एशियाई शेयर बाजारों में चीन का शंघाई कम्‍पोजिट 26 अंक तेज होकर 3048 अंक, हांगकांग का हैंगसैंग  140 अंक घटकर 20607  अंक, जापान का निक्केई  19 अंक फिसलकर 10180 अंक, सिंगापुर का स्‍ट्रेटस टाइम्‍स तीन अंक कमजोर होकर 2760, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी आठ अंक घटकर 1605 अंक, इंडोनेशिया का जकार्ता कम्‍पोजिट पांच अंक घटकर 2574 अंक और ताईवान का वेटेड नौ अंक सुधरकर 7539 अंक चल रहा है।

पढ़ें: बर्नाक के बयान से वॉल स्‍ट्रीट में तेजी लौटी

बीएसई के मुताबिक 24 फरवरी 2010 को विदेशी संस्‍थागत निवेशकों ने 485.54 करोड़ रुपए की शुद्ध लेवाली की। एफआईआई ने 2354.15 करोड़ रुपए की सकल खरीद की जबकि सकल बिकवाली 1868.61 करोड़ रुपए थी। घरेलू संस्‍थागत निवेशकों ने 154.67 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। इन निवेशकों ने 870.45 करोड़ रुपए की सकल खरीद की और 1025.12 करोड़ रुपए की सकल बिकवाली की।

टिप्पणियाँ (0)add

busy