अमरीकी शेयर बाजार मिले जुले बंद
  
शेयर |  द्वारा/by : मोलतोल न्‍यूज नेटवर्क |  शनिवार , 27 फ़रवरी 2010
अमरीकी शेयर बाजार शुक्रवार को मिले जुले बंद हुए। आवास बिक्री में आई गिरावट से निवेशक सचेत दिखाई दिए। हालांकि, यूरोपीयन शेयर बाजार अच्‍छी बढ़त के साथ बंद हुए।

डॉव जोंस 4.23 अंक सुधरकर 10325.26 अंक, नैस्‍डैक कंपोजिट 4.04 अंक बढ़कर 2238.26 अंक पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 इंडेक्‍स 1.56 अंक सुधरकर 1104.49 अंक पर निपटा।

यूरोपीयन शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़कर बंद हुए। लंदन शेयर बाजार का फुत्‍सी 100 इंडेक्‍स 76.30 अंक बढ़कर 5354.52 अंक, जर्मनी का डेक्‍स 66.13 अंक चढ़कर 5598.46 अंक, फ्रांस का केक 40 इंडेक्‍स 68.03 अंक तेज होकर 3708.80 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड  1.32 डॉलर बढ़कर 79.66 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। सोना 10 डॉलर बढ़कर 1118.50 डॉलर और चांदी 37 सेंट बढ़कर 16.51 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई।

टिप्पणियाँ (0)add

busy