डीक्‍यू एंटरटेनमेंट का आईपीओ 8 मार्च को खुलेगा
  
आईपीओ |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  मंगलवार , 02 मार्च 2010
मुंबई। डीक्‍यू एंटरटेनमेंट (इंटरनेशनल) 8 मार्च 2010 को 16048011 इक्विटी शेयरों के साथ पूंजी बाजार में उतरेगी। यह कंपनी एनिमेशन गेमिंग और एंटरटेनमेंट प्रॉडक्‍शन एवं वितरण से जुड़ी हुई है। कंपनी अपने शेयर का प्राइस बैंड इश्‍यू खुलने के कम से कम दो कार्यकारी दिवस पहले घोषित करेगी। यह इश्‍यू दस मार्च को बंद होगा।

इश्‍यू के बाद इस कंपनी में प्रमोटरों की हिस्‍सेदारी घटकर 75 फीसदी रह जाएगी। कंपनी ने प्री आईपीओ 25.69 करोड़ रुपए जुटाए हैं। आईडीएफसी ने 20 करोड़ रुपए का निवेश किया है जो उसके आईडीएफसी हाइब्रिड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पोर्टफोलियो के तहत किया गया निवेश है।

आईपीओ से मिली राशि का उपयोग को-प्रॉडक्‍शन एग्रीमेंटस में निवेश, आईपी कंटेंट क्रिएशन पर ध्‍यान देने, कार्यालय और उत्‍पादन सुविधाओं के विकास, सेज में इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और अतिरिक्‍त सुविधाएं विकसित करने में किया जाएगा। इस कंपनी की प्रॉडक्‍शन सुविधाएं हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता में हैं। जबकि, अंतरराष्‍ट्रीय बिक्री प्रतिनिधि लॉस एंजिलस, पेरिस और टोक्‍यो में हैं।

30 सितंबर 2009 को समाप्‍त छह महीनों में कंपनी ने 73.75 करोड़ रुपए की कुल आय पर 10.17 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी के शेयर बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) में सूचीबद्ध कराए जाएंगे। इस इश्‍यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर एसबीआई कैपिटल मार्केटस को नियुक्‍त किया गया है।

टिप्पणियाँ (0)add

busy