नैस्‍डैक 18 महीने की ऊंचाई पर
  
शेयर |  द्वारा/by : मोलतोल न्‍यूज नेटवर्क |  शनिवार , 06 मार्च 2010
अमरीकी शेयर बाजार में नैस्‍डैक 18 महीने के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया है। सरकार द्धारा यह घोषित करने पर कि कंपनियों ने अब जॉब कटौती में गति धीमी कर दी है और आने वाले दिनों में नौकरी खोने वालों की संख्‍या तेजी से कम होगी, से शेयर बाजारों में तेजी आई। यूरोपीयन शेयर बाजार भी जमकर बढ़कर बंद हुए।

डॉव जोंस 122.06 अंक बढ़कर 10566.20 अंक, नैस्‍डैक कंपोजिट 34.04 अंक चढ़कर 2326.35 अंक पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 इंडेक्‍स 15.72 अंक बढ़कर 1138.69 अंक पर निपटा।

यूरोपीयन शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़कर बंद हुए। लंदन शेयर बाजार का फुत्‍सी 100 इंडेक्‍स 72.60 अंक सुर्ख होकर 5599.76 अंक, जर्मनी का डेक्‍स 82.04 अंक तेज होकर 5877.36 अंक, फ्रांस का केक 40 इंडेक्‍स 82.01 अंक चढ़कर 3910.42 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड  1.58 डॉलर बढ़कर 81.50 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। सोना 4.40 डॉलर बढ़कर 1137.50 डॉलर और चांदी 21 सेंट सुधरकर 17.39 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई।

टिप्पणियाँ (0)add

busy