फिजिकल वायदा सेटलमेंट वैकल्पिक होगा
  
शेयर |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  मंगलवार , 09 मार्च 2010
मुंबई। शेयर बाजार इक्विटी डेरिवेटिव्स में फिजिकल सेटलमेंट को वैकल्पिक बनाने की सोच रहे हैं। इसके लिए एक्सचेंज सेबी से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। बल्कि एक्सचेंज निवेशकों को यह सुविधा देने की सोच रहे हैं कि वह फिजिकल सेटलमेंट और मौजूदा कैश सेटलमेंट में से किसी एक को चुने।

पिछले हफ्ते सेबी ने सैद्धांतिक रूप से फिजिकल सेटलमेंट की मंजूरी दे दी थी, सेबी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के उस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जो 2002 से लंबित है, यानी जब स्टॉक का एफ एंड ओ शुरु हुआ था।
टिप्पणियाँ (0)add

busy