बजट के बाद पांच सैक्टरों के नतीजे दहाई अंकों में
  
शेयर |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  मंगलवार , 09 मार्च 2010
मुंबई। पिछले 15 दिनों में 31 शेयर ऐसे रहे जो अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचे हैं। यह तेजी बजट से थी, पता नहीं लेकिन इस दौरान एस एंड पी सीएनएक्स 500 कुल चार फीसद ही बढ़ा है। बैंकिंग, सीमेंट, ऑटो, मेटल और फार्मा सेक्टर ने इस दौरान दहाई अंकों के रिटर्न दिए हैं।

लेकिन इस दौरान नए लिस्ट होने वाले शेयरों में निवेशकों की उतनी रुचि नही दिखी। पिछले दो हफ्तों में बाजार में उतरने वाले छह शेयरों में से केवल एआरएसएस इंफ्रा और सिंकॉम हेल्थकेयर ऐसे शेयर रहे जो प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं, बाकी अपने इश्यू कीमत से नीचे कारोबार कर रहे हैं। इस अवधि में करीब 140 इंडेक्स शेयर ऐसे रहे जिनमें गिरावट रही। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट फर्टिलाइजर और चीनी के शेयरों में देखने को मिली।


टिप्पणियाँ (0)add

busy