| टोरेंट पावर, टाटा एलेक्सी, वास्कॉन इजी. खरीदें: निर्मल बंग |
| आज का स्टॉक | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | बुधवार , 10 मार्च 2010 | |||||||||||||||||||||
|
मुंबई। देश की प्रमुख ब्रोकिंग फर्म निर्मल बंग ने 10 मार्च 2010 को सेंसेक्स में सपोर्ट 17000-16750-16570 पर बताया है जबकि रेसीसटेंस 17200-17330-17700 बताया है। निफ्टी में आज का सपोर्ट स्तर 5080-5050-4960 बताया है। जबकि रेसीसटेंस 5150-5180-5200 है। ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग के अनुसार बाजार किसी ताजा ट्रिगर के अभाव में रेंज बाउंड है। लेकिन सेंटीमेंट तब तक सकारात्मक है जब तक निफ्टी 5000 के स्तर पर बनी रहेगी। बाजार कंसोलिडेटेड होने के लिए समय ले रहा है और बड़ी तेजी का आधार तैयार कर रहा है। वोल्यूम घट रहा है एवं उच्च स्तर पर ताजा खरीद नहीं दिख रही है। शार्ट टर्म सकारात्मक है। निफ्टी के 5020 के नीचे आने पर ही रुख पलट सकता है। ऐसी किसी भी गिरावट को खरीद का मौका मानें। सपोर्ट 5070-5050 पर मिलेगा जबकि रेसीसटेंस 5150-5180 पर है। इस ब्रोकरेज फर्म ने टोरेंट पावर, वास्कॉन इंजीनियरिंग, टाटा एलेक्सी के शेयर खरीदने की सलाह दी है जबकि स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर बेचने की राय दी है।
Set as favorite
Bookmark
Email This
Hits: 177 टिप्पणियाँ
(0)
|
|||||||||||||||||||||
| आखरी बार संपादन किया गया ( बुधवार , 10 मार्च 2010 ) | |||||||||||||||||||||