निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद
  
शेयर |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  बुधवार , 10 मार्च 2010
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार आज दिन भर के उतार चढाव के बाद मामूली बढ़कर बंद हुए। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 14.45 अंक चढ़कर 5115.95 अंक पर बंद हुआ। यूरोपीयन शेयर बाजारों की शुरुआत नकारात्‍मक हुई लेकिन जल्‍दी ही ये सुधरे जिससे घरेलू शेयर बाजार भी लाल से हरे रंग में रंगा। आज सबसे ज्‍यादा बढ़त ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी और रियलटी शेयरों में रही।

बीएसई सेंसेक्‍स आज 17072.94 अंक पर खुला और नीचे में 17027.92 अंक आया। यह  ऊपर में 17183.51 अंक आया। सेंसेक्‍स अंत में 45.79 अंक बढ़कर 17098.33 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 14.45 अंक बढ़कर 5115.95 अंक पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप 8.71 अंक फिसलकर 6725.94 अंक पर बंद हुआ। स्‍मॉल कैप इंडेक्‍स 18.15 अंक घटकर 8512.57 अंक पर बंद हुआ।


बीएसई में सबसे ज्‍यादा कारोबार टीसीएस, टेल्‍को, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई में हुआ। सेंसेक्‍स में सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयरों में रिलायंस, आईटीसी, एचडीएफसी, हीरो होंडा, टीसीएस, हिंदुस्‍तान यूनिलीवर और जयप्रकाश एसोसिएटस, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एल एंड टी मुख्‍य रहे।
टिप्पणियाँ (0)add

busy