प्रदीप ओवरसीज का आईपीओ आज खुलेगा
  
आईपीओ |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  गुरुवार , 11 मार्च 2010
मुंबई। प्रदीप ओवरसीज आज 11 मार्च 2010 को अपने आईपीओ के साथ पूंजी बाजार में प्रवेश कर रही है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 100-110 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का इरादा 116.6 करोड़ रुपए जुटाना है। जबकि निचले दाम पर यह राशि 106 करोड़ रुपए होगी।

टेक्‍सटाइल क्षेत्र की यह कंपनी दस रुपए प्रत्‍येक के 1.06 करोड़ इक्विटी शेयरों के साथ पूंजी बाजार में उतरेगी। कंपनी ने इन शेयरों में से पांच लाख शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखे हैं। आम जनता में 1.01 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे। यह आईपीओ 15 मार्च को बंद होगा।

इस आईपीओ का उद्देश्‍य प्रस्‍तावित टेक्‍सटाइल सेज में उत्‍पादन इकाई की स्‍थापना करना और कार्यकारी पूंजी के लिए धन जुटाना है। इश्‍यू के बाद कंपनी में प्रमोटरों की हिस्‍सेदारी घटकर 93.16 फीसदी से 68.68 फीसदी रह जाएगी।

इस आईपीओ के लिए आईएल एंड एफएस इनवेस्‍टमेंट सिक्‍युरिटीज को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्‍त किया गया है जबकि इनटाइम स्‍पैक्‍ट्रम रजिस्‍ट्री लि. को रजिस्‍ट्रार बनाया गया है।

टिप्पणियाँ (0)add

busy