| हवेल्स, जेपी एसोसिएटस खरीदें, इंफोसिस बेचें: निर्मल बंग |
| आज का स्टॉक | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | गुरुवार , 11 मार्च 2010 | |||||||||||||||||||||
|
मुंबई। देश की प्रमुख ब्रोकिंग फर्म निर्मल बंग ने 11 मार्च 2010 को सेंसेक्स में सपोर्ट 16985-16885-16580 पर बताया है जबकि रेसीसटेंस 17210-17330 बताया है। निफ्टी में आज का सपोर्ट स्तर 5080-5050-4960 बताया है। जबकि रेसीसटेंस 5150-5180 है। ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग के अनुसार निफ्टी लगातार पांच हजार अंक के ऊपर बंद हो रहा है लेकिन उच्च स्तर पर ताजा खरीद देखने को नहीं मिल रही है। किसी ताजा ट्रिगर के अभाव में बाजार कंसोलिडेटेड हो रहा है। निफ्टी के 5070-5150 की छोटी रेंज में कारोबार करने की संभावना है। निफ्टी जब तक 5050 बंद आधार पर बनी रहती है तब तक बाजार का रुख सकारात्मक रहेगा। इस दौरान किसी भी गिरावट को खरीद का मौका मानें। निफ्टी 5022 के नीचे जाती है तो निवेशक सचेत रहें। यह स्तर 50 दिन का मूविंग एवेरज है। निफ्टी को सपोर्ट 5070-5050 पर मिलेगा जबकि रेसीसटेंस 5150-5180 पर है। निफ्टी के 5100 के नीचे कारोबार करने पर खासी नरमी देखने को मिल सकती है। इस ब्रोकरेज फर्म ने हवेल्स, जेपी एसोसिएटस, एज्यूकाम्प के शेयर खरीदने की सलाह दी है जबकि इंफोसिस के शेयर बेचने की राय दी है।
Set as favorite
Bookmark
Email This
Hits: 186 टिप्पणियाँ
(0)
|
|||||||||||||||||||||