बॉम्‍बे रेयान खरीदें: इंडिया इंफोलाइन
  
आज का स्‍टॉक |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  गुरुवार , 11 मार्च 2010
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में आज 11 मार्च 2010 को मुख्‍य शेयर ब्रोकिंग फर्म इंडिया इंफोलाइन ने मेक्‍लॉयड रुसेल और आर्बिट कार्पोरेशन के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इंडिया इंफोलाइन  ने 1-3 दिन के लिए यह निवेश सलाह दी है।

इंडिया इंफोलाइन ने मेक्‍लॉयड रुसेल को मौजूदा बाजार भाव 245 पर खरीदने की सलाह दी है। लक्ष्‍य 265 का रखें और स्टॉप लॉस 236 रुपए का रखने को कहा है।

इंडिया इंफोलाइन ने ओर्बिट कार्पोरेशन को 297 के मौजूदा बाजार भाव पर खरीदने की सलाह दी है। लक्ष्य 315 रुपए और स्टॉप लॉस 288 रुपए का रख्‍ें।

फर्म ने डेरीवेटिव सेगमेंट पर टाटा पावर और बॉम्‍बे रेयान मार्च वायदा सीरिज में खरीदने की सलाह दी है।
 
टाटा पावर मार्च वायदा में 1400 रुपए  के लक्ष्य और 1320  रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1343  रुपए  पर और बॉम्‍बे रेयॉन को 228  रुपए के लक्ष्य और 214 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 218 रुपए पर खरीदने को कहा है।  

इंडेक्‍स

बंद

सपोर्ट

रेसीसटेंस

निफ्टी

5116

5085

5150

सेंसेक्‍स

17098

16895

17250


टिप्पणियाँ (0)add

busy