आईडीएफसी, हीरो होंडा पर रखें नजर: रिलायंस सिक्‍युरिटीज
  
आज का स्‍टॉक |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  गुरुवार , 11 मार्च 2010
मुंबई। अनिल अंबानी समूह की शेयर ब्रोकिंग कंपनी रिलायंस सिक्‍युरिटीज ने आज 11 मार्च 2010 को हीरो होंडा, आईडीएफसी और मारुति सुजूकी में निवेश सलाह दी है। रिपोर्ट में निफ्टी में सपोर्ट 5090-5100 पर बताया है। जबकि, रेसीसटेंस 5130-5140 है। बाजार के इस स्‍तर से ऊपर या नीचे जाना ताजा कारोबार के नए अवसर देगा।

रिलायंस सिक्‍युरिटीज के मुताबिक हीरो होंडा (अंतिम भाव 1954 रुपए): निफ्टी बॉस्‍केट के शेयरों में 4.16 फीसदी की बढ़त के साथ मुख्‍य बढ़ने वाले शेयरों में रहा। जैसा पहले कहा था यह 2000 रुपए की ओर बढ़ रहा है। इसे नीचे में 1800 पर मजबूत सपोर्ट मिलेगा। इंट्रा डे में इसे 1915 रुपए पर अच्‍छा सपोर्ट है।


आईडीएफसी (अंतिम बंद भाव 164.95 रुपए): यह शेयर निफ्टी बॉस्‍केट के शेयरों में 3.48 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। यह स्‍टॉक ऊपर में 170 के करीब जा सकता है जबकि सपोर्ट 155 पर है। इंट्रा डे में इसे 162 पर सपोर्ट मिलेगा और ऊपर में 167 रुपए जा सकता है।

मारुति सुजूकी (अंतिम बंद भाव 1475.90 रुपए): निफ्टी बॉस्‍केट के शेयरों में यह 1.57 फीसदी घटकर बंद हुआ। इंट्रा डे में इसे 1445-1450 पर अच्‍छा सपोर्ट है जबकि रेसीसटेंस 1485-1490 है।


सुजलॉन (अंतिम बंद भाव 76.75 रुपए): निफ्टी बॉस्‍केट के शेयरों में यह 3.28 फीसदी घटकर बंद हुआ है। निकट भविष्‍य में इसे 73-72 पर सपोर्ट मिल सकता है। इंट्रा डे में 74.25 पर अच्‍छा सपोर्ट है जबकि रेसीसटेंस 79 है।

टिप्पणियाँ (0)add

busy