एशियाई बाजार, सिंगापुर निफ्टी नरम
  
शेयर |  द्वारा/by : मोलतोल न्‍यूज नेटवर्क |  शुक्रवार , 12 मार्च 2010
मुंबई। एशियाई शेयर बाजारों में आज नरमी है। सिंगापुर निफ्टी महज आठ अंक गिरकर 5152 अंक चल रही है। भारतीय शेयर बाजार आज सपाट से नकारात्‍मक खुल सकते हैं और हर बढ़त पर बिकवाली देखने को मिल सकती है। यूरोपीयन शेयर बाजारों की शुरुआत बाजार का रुख दोपहर में पलट सकती है।

एशियाई शेयर बाजारों में चीन का शंघाई कम्‍पोजिट 11 अंक गिरकर 3040 अंक हांगकांग का हैंगसैंग  18 अंक ढीला होकर 21208  अंक, जापान का निक्केई  44 अंक बढ़कर 10708, सिंगापुर का स्‍ट्रेटस टाइम्‍स छह अंक बढ़कर 2879 अंक, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी दो अंक बढ़कर 1659 अंक, इंडोनेशिया का जकार्ता कम्‍पोजिट मामूली गिरकर 2675 अंक और ताईवान का वेटेड तीन अंक घटकर 7746 अंक चल रहा है।

पढ़ें: नैस्‍डैक और एस एंड पी 18 महीने की ऊंचाई पर


बीएसई के मुताबिक 11 मार्च 2010 को विदेशी संस्‍थागत निवेशकों ने 304.87 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीद की। एफआईआई ने 2235.07 करोड़ रुपए की सकल खरीद की जबकि सकल बिकवाली 1930.20 करोड़ रुपए थी। घरेलू संस्‍थागत निवेशकों ने 202.70 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। इन निवेशकों ने 1059.87 करोड़ रुपए की सकल खरीद की और 1262.57 करोड़ रुपए की सकल बिकवाली की।
टिप्पणियाँ (0)add

busy