सरकार नाल्को में दस फीसदी हिस्सेदारी का विनिवेश करेगी
  
कंपनी समाचार |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  मंगलवार , 16 मार्च 2010
मुंबई। सरकार नेशनल अल्युमीनियम कंपनी यानी नाल्को में अपनी दस फीसदी हिस्सेदारी के विनिवेश की योजना बना रही है, इस विनिवेश से उसे 2200 करोड़ रुपए हासिल होंगे। विनिवेश विभाग के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ प्रधान के मुताबिक खान मंत्रालय इस बारे में फैसला लेगा और 5-10 तक के विनिवेश का फैसला किया जा सकता है।

इस समय नवरत्न नाल्को में सरकार की हिस्सेदारी 87.15 फीसदी की है और बाकी की हिस्सेदारी सार्वजनिक है। हालांकि पिछले साल खान मंत्री ने नाल्को में और विनिवेश की संभावना से इनकार किया था। सरकार अगले वित्त वर्ष में विनिवेश से कुल 40,000 करोड़ रुपए उगाहने की तैयारी में है।

टिप्पणियाँ (0)add

busy