एफआईआई इनफ्लो का बाजार पर कोई असर नहीं
  
बिजनेस |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  मंगलवार , 16 मार्च 2010
मुंबई। कई निवेशक इस बात को लेकर पसोपेश मे हैं कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के इनफ्लो के बावजूद बाजार ठंडा क्यों नजर आ रहा है। पिछले नौ कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 17,000 और 17,164 के दायरे में घूम रहा है जबकि एफआईआई इनफ्लो इस दौरान 9000 करोड़ रुपए का रहा है।

फरवरी में जब इंडेक्स 15790 से उछलकर 16429 पर पहुंचा तब सेकेंडरी बाजार में एफआईआई का नेट इनफ्लो कुल 1216 करोड़ का था। पिछले नौ कारोबारी सत्रों में घरेलू संस्थानों ने 4000 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की है जबकि रीटेल ने केवल बीएई में ही 2600 करोड़ की बिकवाली की है।

टिप्पणियाँ (0)add

busy
आखरी बार संपादन किया गया ( बुधवार , 24 मार्च 2010 )