एसईएल टेक्‍सटाइल्‍स 1.1 करोड़ शेयरों का आईपीओ लाएगी
  
आईपीओ |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  मंगलवार , 16 मार्च 2010
मुंबई। एसईएल मैन्‍युफेक्‍चरिंग कंपनी की सहायक कंपनी एसईएल टेक्‍सटाइल्‍स 1.1 करोड़ इक्विटी शेयरों के साथ पूंजी बाजार में आएगी। कंपनी ने आईपीओ का मसौदा सेबी को सौंप दिया है।

इस इश्‍यू में दो लाख इक्विटी शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित होंगे जबकि शेष 1.08 करोड़ इक्विटी शेयर आम जनता को ऑफर किए जाएंगे। यह कंपनी कॉम्‍बेड और कॉर्डेड कॉटन यार्न के उत्‍पादन से जुड़ी है। आईपीओ से मिली राशि का उपयोग 3600 टन सालाना क्षमता वाली टैरी टावल्‍स उत्‍पादन सुविधाएं स्‍थापित करने में किया जाएगा।

कंपनी ने 31 दिसंबर 2009 को समाप्‍त नौ महीनों में 18.8 करोड़ रुपए की कुल आय पर 72.64 लाख रुपए का शुद्ध लाभ कमाया। इस इश्‍यू के लिए सैफरॉन कैपिटल एडवाइजर प्रा. लि. को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुकत किया गया है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्रा. लि. को रजिस्‍ट्रार बनाया गया है।
टिप्पणियाँ (0)add

busy